सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का 105वीं जयंती मनाई

25 सितंबर को भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। भाजपा के द्वारा देश में अलग-अलग जगह पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी श्री बजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल और भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सहित कई अन्य भाजपा नेता भी शामिल हुए थे, सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Raj mahur
  • Sep 28 2021 12:16PM

श्री आदेश गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय के बारे में कही ये बातें

आदेश गुप्ता ने इस देशभक्त उपाध्याय के बारे में कई बातें कहीं, उन्होंने कहा "इतने कष्ट भरी जिंदगी जीने के बावजूद दीनदयाल उपाध्याय ने कभी खुद के हित के लिए काम नहीं किए, वे हमेशा जो भी किया करते थे राष्ट्रीय हित के लिए किया करते थे। जिससे देश आगे बढ़े, कैसे हम समाज के बीच रहकर ही इस समाज को ठीक कर सकते हैं, हमें अपने जीवन का कुछ लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, जिसके लिए हम अपनी जान तक की बाजी लगा सके, ये सारी बातें भी हम दीनदयाल उपाध्याय जी से सिख सकते हैं।" 

आगे आदेश गुप्ता ने कहा कि "आज भाजपा पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, नरेंद्र मोदी जी के साथ पूरी पार्टी आज दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए कदम पर चल रही हैं। आज हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहें हैं, जनहित में कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है, इस सबके पीछे भी कहीं न कहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उन सभी सपने को साकार करना है जो की वे देश हित के लिए देखा करते थे।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार