सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आजाद जनता के नाम से पुलिस जवानों ने बनाई पार्टी..15 अगस्त को पार्टी जारी करेगी अपना घोषणापत्र..इन रणनीतियों पर हुई बैठक

पुलिस जवान के रुप में कार्य कर रहे युवाओं ने अपनी पार्टी बनाकर चुनाव में अपनी ताकत झोंकने की रणनीति बना दी है।

Yogesh Mishra
  • Jul 9 2023 7:32PM
 
 
छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव हैं। इससे पहले अब तक पुलिस जवान के रुप में कार्य कर रहे युवाओं ने अपनी पार्टी बनाकर चुनाव में अपनी ताकत झोंकने की रणनीति बना दी है। पार्टी का नाम दिया गया है, आजाद जनता पार्टी।
 
आजाद जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय बैठक व विस्तार कार्यक्रम आज रायपुर में सम्पन्न किया गया। जिसमें ऐलान किया गया कि आजाद जनता पार्टी पूरे 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी व 15 अगस्त 2023 को पार्टी का जन घोषणापत्र जारी किया जाएगा।
 
 
आजाद जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि जिसका कार्य आज से ही शुरू हो गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को ध्यान में रख कर जन घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा तथा आज 100 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने आजाद जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
 
 
 
प्रदेश स्तरीय बैठक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल दीवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह गिल, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, प्रचार सचिव करम लाल साहू, आशीष अवस्थी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण पुरैना, युवा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ यदु, दुर्ग जिला अध्यक्ष पवन तिवारी, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अमानत अली खान, विधिक सलाहकार, एडव्होकेट अभिषेक अमीन, एडव्होकेट बी आर रात्रे एडव्होकेट जानू खरे, आशीष जेठानी, अखिलेश अम्बादे, विभा गुप्ता, चम्पा मेहता, सुरेंद्र मिरी, कार्तिक पटेल व अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
 
 
आजाद जनता पार्टी ने इस मंच से केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा चिकित्सा समेत कई सवाल किये हैं।
 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार