सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

नाइजीरिया की नामी मस्जिद में घुस कर नरसंहार.. 5 मरे, कई बंधक

अशांत नाइजीरिया में एक और हिंसक कृत्य.

Rahul Pandey
  • Nov 24 2020 5:46PM

इस से पहले इस प्रकार की घटना न्यूजीलैंड में हो चुकी हैं. जब ब्रेंडन टेरेंट नाम के एक ईसाई व्यक्ति ने मस्जिद में घुस कर नरसंहार किया और कईयों को मार डाला था. कुछ समय तक सब शांत रहा था लेकिन अचानक ही एक और घटना ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है और एक अन्य मस्जिद को बनाया गया है निशाना..

मिल रही जानकारी के अनुसार अफ़्रीकी देश नाइजीरिया के जामफारा राज्य में नमाजियों से भरी एक नामी मस्जिद पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर 5 लोगों को मार डाला है और इसी के साथ उन्होंने उसी मस्जिद में मौजूद 40 अन्य लोगों को बंधक बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बंदूकधारी मोटरबाइक से आए थे। शेहू ने सिन्हुआ को बताया कि पुलिस ने तुरंत इलाके में और ऑपरेटिव को भी तैनात कर दिया था।

प्रान्त के पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने बताया कि जामफरा क्षेत्र के मारुल एरिया में दस्तन गारी समुदाय में इस घटना को अंजाम दिया गया। शेहू ने बताया कि बंदूकधारियों ने मस्जिद में मौजूद इमाम समेत 40 लोगों को अपहरण कर लिया। इसके बाद हमलावरों ने गोली चलना शुरू कर दिया। इस हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार