सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

प्रभु श्रीराम के मंदिर की नींव रखने वाला अब रख सकता है बिहार के नवनिर्माण की भी नींव...

1989 में राम मंदिर का शिलान्यास करने वाले कामेश्वर चौपाल क़ो बनाया जा सकता है बिहार का उपमुख्यमंत्री

Sudarshan News
  • Nov 13 2020 6:44PM
 बिहार चुनाव समाप्त होने के बाद अब सरकार के गठन  की तैयारी शुरू हो गई है। NDA की होने वालीं बैठक में आज मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का एलान किया जा सकता है। वही साथ में कयास लगाया जा रहा है की उपमुख्यमंत्री के पद के लिए कामेश्वर चौपाल के नाम का एलान किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री के लिए अपना नाम सामने आने के बाद उन्होंने कहा की "पार्टी का कार्यकार्ता होने के नाते, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी मुझे स्वीकार है "।
     
दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कामेश्वर चौपाल  ने ही राम मंदिर में पहली ईंट रख कर मंदिर का शिलान्यास किया था। RSS ने उन्हें पहले कार सेवक होने का दर्जा दिया है। ये शिलान्यास 1989 के राम मंदिर आंदोलन के दौरान किया गया था।

राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान कामेश्वर चौपाल अयोध्या में ही एक टेंट में रहते थे।  उसी दौरान विहिप के प्रमुख रहे अशोक सिंघल के करीबी व्यक्ति ने उन्हें आकर बताया की आपको राम मंदिर के शिलान्यास के लिए चुना गया है। इसके बाद उन्होंने पहली ईंट रखी थी।  

कामेश्वर चौपाल 1991 में रामविलास पासवान के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके है, हलाकि इस चुनाव में वो हार गए थे। 2002 में वो बिहार विधान परिषद् के सदस्य चुने गए। भाजपा ने उन्हें 2014 में पप्पू यादव की पत्नी के खिलाफ मैदान में उतारा लेकिन वो यहां भी चुनाव हार गए। 

कामेश्वर चौपाल ने अपनी पढ़ाई-लिखाई बिहार के मधुबनी जिले से की है। स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद संघ के साथ उनका काफी लगाव हो गया था। जिसके बाद वो मधुबनी जिले का प्रचारक बन गए थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार