सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ: जिस जेल में बंद थे, उसी जेल रोड का नाम हुआ "पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल" के नाम

आलमबाग स्थित पुरानी जेल रोड का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर करते हुए लोकार्पण किया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jan 7 2022 3:22PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ 

 
राजधानी लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया शहर को सौगात पर सौगात दिए जा रहीं हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आलमबाग स्थित पुरानी जेल रोड का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर करते हुए लोकार्पण किया। 
 
पुरानी जेल रोड से ही ले जाया जाता था बिस्मिल को -
 
बता दें उन्होंने पश्चिमी विधनसभा में 10 करोड़ 59 लाख 50 हज़ार रुपये से 62 सड़कों के सुधार कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास स्थानीय पार्षदों सहित महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा संग किया था । महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया 09 अगस्त 1925 को काकोरी क्रांति के बाद क्रांति के नायक पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल एवं अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल में ही रखा गया था। हजरतगंज स्थित जीपीओ, जो रिंग थियेटर के नाम से कोर्ट था, इस कोर्ट में पेशी के लिए पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल और उनके सहयोगियों को हथकड़ी बड़ी लगाकर पुरानी जेल रोड से ही ले जाया जाता था। 
 
इसलिए महान क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल को नमन करते हुए जेल के सामने वाले मार्ग(जेल रोड) जोकि बंगला बाजार से कैंट रोड जाने वाले मार्ग का नामकरण पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल मार्ग किया गया है, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवपूर्ण इतिहास को जानें और अपनी आजादी के मूल्य को समझकर उससे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
 
 अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने की थी मांग -
 
बता दें कि लखनऊ की जेल में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल काकोरी क्रांति के संबंध में लगभग दो वर्ष रहे। पं राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर जेल रोड का नाम रखने की मांग अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया से की थी, महापौर ने प्रस्ताव रखवा कर लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किया और आज लखनऊ की महापौर ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ पं राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर सड़क का नामकरण का लोकार्पण किया।
 
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ला, कोमल द्विवेदी, अमिता त्रिपाठी, डॉ० प्रतिभा मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला, करुणा शंकर शुक्ला, अजय तिवारी, एमपी दिक्सित, मानवेन्द्र पाण्डेय, चंद्र प्रकाश मिश्रा संग अन्य जन उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार