राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 सितंबर को मुंहबोला मामा दिनेश परिजनों के साथ बहानेबाजी करके 7 साल की बच्ची को अपने घर ले गया। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और पोल खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था।
जिसके बाद अब राजस्थान के नागौर जिले की पॉक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया. काेर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। सूत्राें ने बताया कि कोर्ट में चली दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है।
बता दें कि पॉक्सो विशेष कोर्ट की जज रेखा राठौड़ ने आरोपी दिनेश चौधरी (25) को फांसी की सजा सुनाते हुए ये आदेश दिया है। इस फैसले के समय मृतक बच्ची के माता-पिता भी कोर्ट में उपस्थित रहे। पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट सुमेर सिंह बेड़ा ने बताया कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है।
पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट सुमेर सिंह बेड़ा ने बताया किन्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फांसी की सजा का आदेश दिया।