सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुख्यमंत्री योगी ने किया मथुरा का दौरा...ब्रजरज उत्सव की तैयारियों का किया निरक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि कि 19 नवम्बर 2023 को मथुरा का दौरा किया है। जिसमें उन्होंने 23 नवम्बर को आयोजित होने वाले ब्रज उत्सव के लिया चल रही तैयारियों का लिए जायजा।

pragyasikha vashishtha
  • Nov 19 2023 6:20PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि कि 19 नवम्बर 2023 को मथुरा का दौरा किया है।  जिसमें उन्होंने 23 नवम्बर को आयोजित होने  वाले ब्रज उत्सव के लिया चल रही तैयारियों का लिए जायजा। 

बता दें कि इस ब्रजराज उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होने मथुरा आएंगे।  जानकारी के अनुसार  मथुरा सांसद हेमामालिनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस उत्सव में शामिल होंगें। गौरतलब है कि इस उत्सव और पीएम के आगमन को लेकर मथुरा प्रशासन ने कड़े इंतजामात किए गए है।  

बता दें कि  सीएम योगी ने दोपहर में लखनऊ ने आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने खेरिया हवाई अड्डे पर जनप्रतिनियों से मुलाकात की। इसके बाद वह हैलीकॉप्टर से वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड आए। यहां से वह सीधे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए वृंदावन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रविवार को सप्ताहांत की भीड़ होने के चलते मंदिर के मार्गों पर लोगों का भारी जमावड़ा था। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग व मथुरा प्रशासन यहां रेलवे मैदान पर 14 से 27 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव का  आयोजन करा रहे हैं। इसमें मीराबाई का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है।

मथुरा सांसद हेमा मालिनी 23 नवंबर को मीराबाई पर प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी 40 मिनट और सीएम योगी 10 मिनट तक आमजन को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी ने मथुरा पहुंचकर तैयारियां परखीं हैं। मुख्यमंत्री ने आईजी जोन आगरा दीपक कुमार, डीएम मथुरा शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरे के सम्बंध में अहम मंत्रणा की है। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार