सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सीतापुर जिले में उचित स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते जा रही लोगो की जान।

सीतापुर जिले में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओ की कमी के कारण आये दिन हो रही लोगो की मौत, ऑक्सीजन की कमी के कारण जनता परेशान।

अभिमन्यु सिंह
  • May 1 2021 5:53PM
*सीतापुर जिले में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का अकाल,आए दिन आम जनता ऑक्सीजन की कमी से गवां रही अपनी जान।* आजादी के अब तक 74 साल बीत चुके हैं परंतु फिर भी भारत के अनेको जिलों में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की कमी से मरने वालों की संख्या के बारे में पूरा देश अवगत है।आए दिन लोगों को आवश्यक व उचित स्वास्थ्य संबंधी सेवाओ की कमी के कारण अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ता है,यह तो अब आम बात हो गई है।स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का दंश उत्तर प्रदेश का सीतापुर जिला वर्षों से जेल रहा है,स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर निर्भर रहना पड़ता है। *प्रदेश की राजधानी पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर जिला सीतापुर।* जब भी कोई व्यक्ति या समूह गंभीर दुर्घटना या बीमारी से ग्रसित होता है,तो सीतापुर से उसे राजधानी लखनऊ में रेफर कर दिया जाता रहा है।जिसके चलते कई बार तो रास्ते में ही लोगों ने दम तोड़ा है,आज वही कमी सीतापुर जिले में और अधिक विकराल रूप ले चुकी है।जहां एक ओर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को कई घंटों से लाइन में लगना पड़ रहा है,वही जिला अस्पताल में लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते अपनी जान गवानी पड़ रही है। वैसे तो जिले में रहने वाले लाखों लोगों से अनेकों नेताओं के द्वारा बहुत ही लुभावने वादे करके अपनी राजनीति चमका ली जाती रही है,परंतु जब बारी सीतापुर जिले में आम जनता के लिए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाओ व उचित स्वास्थ्य सुविधाओ को मुहैया कराने की आती है तब सभी नेता नदारद रहते है।जिले में शासन प्रशासन भी जनता की सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने पर ध्यान नही दे रहा है ऐसा दुखड़ा आम जनता ने गाया और हद तो तब हो गई जब आम जनता ने यह जानकारी दी कि जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी तक में उन्हें स्वयं ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्थाएं करनी पड़ रही है। इसी कारण कई लोगों ने अपने परिजनों को भी खो दिया सीतापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं से कोई भी नागरिक संतुष्ट या सुखी नहीं है,आखिर आम जनता को कब तक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश की राजधानी पर निर्भर रहना पड़ेगा?क्या ऑक्सीजन की कमी को समाप्त करने हेतु प्रदेश सरकार कुछ नही कर रही है या फिर स्थानीय स्तर पर ही कमियां है जिनके कारण सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है? अभिमन्यु 8960330788 सुदर्शन न्यूज चैनल। जिला संवाददाता सीतापुर।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार