सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

Coronavirus: उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से जल्द मिलेगा 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड का तोहफा

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तरी दिल्ली नगर निगम

Ankit Trivedi
  • Jul 16 2020 1:13PM

Delhi Coronavirus News Update: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तरी दिल्ली नगर निगम भी अपनी ओर से हरसंभव तैयारी कर रहा है। इसी के तहत नगर निगम ने अपने नवनिर्मित अस्पताल बालकराम में 100 आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Union Health Minister HarshVardhan), दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मेयर जय प्रकाश संयुक्त रूप से इस आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन करेंगे। दरअसल, इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को ही होना था, लेकिन हर्षवर्धन की व्यवस्तता के चलते इसे टाल दिया गया है।

 

पिछले दिनों इस संबंध में उत्तरी दिल्ली के स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने अस्पताल का निरीक्षण किया था और यहां पर 100 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने की संभावनाओं को देखा था। उन्होंने कहा था कि हिंदूराव अस्पताल में निगम ने कोरोना के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की है और आगे का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा था कि हमने पहले भी दिल्ली सरकार को अपने स्टेडियम और अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके बाद हिंदूराव को दिल्ली सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए मंजूरी दे दी।

 

उल्लेखनीय है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव समेत समेत पांच बड़े अस्पताल हैं। बालकराम अस्पताल की इमारत पुरानी होने की वजह से इसे फिर से बनाया जा रहा है। स्वयंसेवी संस्थाओं से चल रही है बात जय़ प्रकाश ने बताया कि निगम के पास बजट की समस्या है। इसलिए हम स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ले रहे हैं। कोरोना आने के बाद कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने बड़ी मात्रा में मास्क से लेकर व्यक्ति सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) व फेस शील्ड आदि वस्तुएं दान की है। बालकराम के लिए उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से बात की है, जिसमें उन्होंने बिस्तर और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात की है।

 

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के बावजूद यह काबू में है, क्योंकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 फीसद के पार है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार