गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, ऑफिस की योजनाएं सफल होंगी। छोटी-छोटी बातों पर सहकर्मियों से बहस हो सकती है, इसलिए ऐसी बातों को नजरअंदाज करें।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों को निवेश से लाभ होगा। नए दोस्त आपको प्रेरित करेंगे और आप अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहेंगे। आपके घर मेहमान आ सकते हैं, साफ-सफाई का ध्यान रखें। ऑफिस में आपके विनम्र व्यवहार के कारण लोग आपको पसंद करेंगे।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों की बुद्धि और सोच में सुधार आएगा। घर में कोई खुशी का अवसर आ सकता है, उपहार मिलने के योग हैं। ऑफिस में टीम का उत्साहवर्धन करते रहें।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातक कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। व्यापारियों को निवेश पर रोक लगानी चाहिए। उधार में सामान देने से बचें। घरेलू जिम्मेदारियों को बोझ न समझें। पारिवारिक माहौल को हल्का-फुल्का बनाने में दिक्कत आ सकती है। घर हो, स्कूल हो या सड़क, नियमों का पालन करें।
सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करना चाहिए। व्यापार में नए सौदे सोच-समझकर करें। टैक्स के मामले में लापरवाही न बरतें। प्रतियोगी छात्र विवादों से दूर रहें, मित्रों से मधुर संबंध बनाए रखें। घर के बड़ों की सलाह से नया काम शुरू करें।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों का राजनीति में किसी से विवाद हो सकता है। बैंकिंग और ऑनलाइन काम सावधानी से करें। व्यापारियों को कमीशन के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। क्रोध और कटु वचनों के कारण प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। पालतू जानवरों और आस-पास के जानवरों का ख्याल रखें।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों का भाग्य चमकेगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कोई नया लाभदायक काम शुरू हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी, दान-पुण्य करने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। बॉस से बात करते समय विनम्रता रखें, आपको मनचाहा काम मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातक जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। व्यापार में पिछली गलतियों से सीखें, जल्दबाजी में कोई नया निर्णय न लें। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें। ऑफिस में विरोधियों की चालों से सावधान रहें।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वाले जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में नई साझेदारी के योग हैं, लेकिन पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लें। ऑफिस में टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वाले जातक अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में पुरानी योजनाएँ सफल हो सकती हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों की रचनात्मकता बढ़ेगी। कलाकार और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से फायदा होगा।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप अपने घर को सजाने या वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी नौकरी के स्थान में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी, लेकिन जल्दबाजी न करें।