सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सिसोदिया ही नहीं केजरीवाल के कई मंत्रियों पर कसा चुका है शिकंजा, जानिए किस पर क्या लगा आरोप

इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के कौन-कौन से मंत्री और नेता जेल में हैं।

Shashi Priya Singh
  • Feb 27 2023 1:27PM
आम आदमी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आप के लिए बड़ा झटका है। इधर आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सोमवार सुबह यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 'आप' दोनों का मुख्यालय स्थित है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के कौन-कौन से मंत्री और नेता जेल में हैं। 

सत्येंद्र जैन - मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन इस वक्त जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। यह बात भी बेहद दिलचस्प है कि जेल में रहते हुए भी सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री हैं। जैन के जेल जाने के बाद उनके ज्यादातर मंत्रालय मनीष सिसोदिया को सौंपे गए थे। उसी के चलते सिसोदिया के पास इस वक्त 18 मंत्रालयों का जिम्मा था। इनमें फाइनैंस, पीडब्लूडी, पावर, वॉटर, हेल्थ, एजुकेशन, होम, विजिलेंस, प्लानिंग, सर्विसेज, टूरिज्म, अर्बन डिवेलपमेंट जैसे सरकार के ज्यादातर प्रमुख विभाग शामिल हैं।

आसिम अहमद खान - इस लिस्ट में आसिम अहमद खान का भी नाम है। साल 2018 में दिल्ली सरकार में मंत्री आसिम अहमद खान का नाम भी भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया था। तब CM अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को हटा दिया था। आसिम पर 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा था. आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे। 

जितेंद्र तोमर - साल 2015 में जितेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया था। जितेंद्र सिंह पर वकालत की फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगा था। एक आरटीआई के हवाले से पता चला कि जितेंद्र की डिग्री बोगस है। ठीोक एक दिन बाद भागलपुर यूनिवर्सिटी ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि जो पंजीकरण नंबर उनकी डिग्री पर है, उस नंबर पर कोई और पंजीकृत है। डिग्री पूरी तरह से गलत और बोगस है।

संदीप कुमार - आम आदमी पार्टी में मंत्री रहे संदीप कुमार साल 2016 में राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से रेप केस में फंस चुके हैं। इस मामले में उनको जेल भेजा गया था। इस घटना की एक सीडी भी सामने आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। संदीप कुमार केजरीवाल सरकार में महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री बनाया गया था। 

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती भी लगातार विवादों में रहे हैं। उनपर उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। सोमनाथ भारती दिल्ली के मालवीय नगर सीट से विधायक थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार