सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

योगी सरकार का एक और विश्व कीर्तिमान.... अब चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के दौरान बना वंदेमातरम गायन का विश्व रिकार्ड

कीर्तिमान पर कीर्तमान रच रही योगी सरकार के नाम तब एक और कीर्तिमान दर्ज हो गया, जब चौरी चौरा महोत्सव के दौरान वंदेमातरम गायन के लाखों वीडियो एक साथ अपलोड किए गए

रजत के. मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Feb 4 2021 10:54PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के आम और खास लोग सैल्यूट की मुद्रा में वन्देमातरम गायन करने के साथ उसकी वीडियो अपलोड कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के अभियान का हिस्सा बने। यह अभियान गुरुवार की दोपहर 12 बजे खत्म हुआ, जिला प्रशासन के मुताबिक तब डेढ़ लाख से अधिक लोग इस अभियान का हिस्सा बन चुके थे। इसके पहले ‌इंग्लैंड की एक संस्था के नाम यह रिकार्ड है जिसने 20 हजार वीडियो अपलोड किए थे।

एडीएम वित्त व राजस्व राजेश सिंह के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से वीडियो की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। इसके बाद ही सही संख्या का पता चलेगा कि मानक के मुताबिक अपलोड हुई वीडियो की असल संख्या क्या है। उसके बादअधिकृत रूप से रिकॉर्ड की घोषणा की जाएगी।

एडीएम राजेश ने बताया कि दो दिन में पूरे प्रदेश से डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वीडियो अपलोड किया है। बुधवार की रात तक करीब डेढ़ लाख वीडियो अपलोड होने की सूचना थी। अपलोड वीडियो की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था के सदस्य स्क्रूटनी कर रहे हैं। मानक पर सही मिलने वाले अपलोड वीडियो की वास्तविक संख्या देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा। 

बुधवार की सुबह से गुरुवार 12 बजे तक चला अभियान

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में शहीदों की याद में वन्देमातरम गायन का विश्व कीर्तिमान बना दुनिया भर में पहुंचाने के लिए अभियान बुधवार की सुबह 10 बजे से लेकर गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक चला। इसके तहत वन्देमातरम के पहले छंद को गाकर वीडियो अपलोड किया जाना था।

इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से बुधवार की सुबह ही लिंक https://chaurichauramahotsav.in/  उपलब्ध कराया गया था। बुधवार की देर शाम तक ही करीब 1.50 लाख वीडियो अपलोड हो चुकी थी। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ करने ‌वेब लिंक के जरिए कार्यक्रम से जुड़े तो मुख्य मंच से यह जानकारी साझा की गई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार