सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के नेतृत्व में जिले में आयोजित किया गया "सुरक्षा की बात पुलिस अधीक्षक के साथ" कार्यक्रम।

महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के नेतृत्व में जिले में आयोजित किया गया "सुरक्षा की बात पुलिस अधीक्षक के साथ" कार्यक्रम।

अभिमन्यु
  • Sep 4 2021 5:21PM
महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के नेतृत्व में जिले में आयोजित किया गया "सुरक्षा की बात पुलिस अधीक्षक के साथ" कार्यक्रम। “सुरक्षा की बात पुलिस अधीक्षक के साथ” कार्यक्रम का किया गया आयोजन* महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद सीतापुर के समस्त थानों में महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है। गूगल मीट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी.सिंह द्वारा जनपद सीतापुर की महिला बीट अधिकारियों एवम् उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं के साथ ई-वार्ता की गयी। वर्चुअल ऑनलाइन कार्यक्रम को "सुरक्षा की बात पुलिस अधीक्षक के साथ" शीर्षक से आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद के समस्त थानों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। नव तैनात महिला बीट अधिकारियों से बातचीत के दौरान महोदय द्वारा उनके निजी अनुभवों, समस्याओं व सुझावों के संदर्भ में जानकारी ली गयी व महिला बीट अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न गांवो से आयी महिलाओं से बातचीत की गयी तथा उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियां दी गयी। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुये आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद के दौरान महोदय द्वारा बताया गया कि महिलाएं अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर किसी भी समस्या का सामना कर सकती है और यदि किसी शरारती तत्व द्वारा उनको नुकसान पहुंचाये जाने की कोशिश की जाती है तो वह जोरदार शोर मचाकर उसका प्रतिकार करे। मौके पर उनके शोर करने से आस पास के जागरूक नागरिक सतर्क हो जाते है एवं यूपी 112 अथवा विभिन्न नम्बरो पर कॉल कर देते है जिससे संकट में फंसी महिला को त्वरित सहायता उपलब्ध हो जाती है। महिलाये एवम् बालिकायें अपनी समस्या के संबंध में परिजनों को बताने के साथ महिला बीट अधिकारियों को भी बताये। अपनी समस्याओं को छुपाये नहीं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह द्वारा भी वर्चुअल संवाद में जुड़ते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई जहां पर कोई भी महिला/बालिका निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। महिला बीट अधिकारियों द्वारा सभी ग्राम पंचायतो में स्थापित किये गये मिशन शक्ति कक्ष एवम् गांवो में जा जा कर महिलाओं को आत्मविश्वास से परिपूर्ण एवम् सशक्त करने हेतु विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरो एवम् विधिक अधिकारों/कानूनो के विषय में जानकारी दी जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार