सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"प्रदेश सरकार को किसानों की चिन्ता नहीं"-अखिलेश यादव

खाद की कमी के चलते कालाबाजारी पनप रही है। डीएपी का स्टाक मुंहमांगे दामों पर वसूला जा रहा है। दुकानों पर 1350 रुपए कीमत वाली डीएपी बोरी 1650 रुपये में बेची जा रही है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 8 2022 7:34PM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ        

 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के ऊपर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों को चौतरफा लूटा जा रहा है। किसानों से झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सिर्फ उनको धोखा देने का काम कर रही है। 
 
गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया बकाया है। राज्य सरकार को कानूनन बकाया के साथ ब्याज भी देना चाहिए पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे है। सरकार के कारण किसानों के लिए खेती बारी मुसीबत बनती जा रही है। इन दिनों किसान डीएपी खाद के लिए तरस रहा है। प्रशासन फेल साबित होती नजर आ रही हैं। बेरूखी से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। खाद की कमी के चलते कालाबाजारी पनप रही है। डीएपी का स्टाक मुंहमांगे दामों पर वसूला जा रहा है। दुकानों पर 1350 रुपए कीमत वाली डीएपी बोरी 1650 रुपये में बेची जा रही है। 
 
खाद बिक्री केन्द्रों पर कुछ दूकानदार तो खाद के साथ अन्य सामान जैसे लिक्विड स्प्रे भी किसानों को जबरन बेच रहा है। एटा में सहकारी समितियों पर खाद की कमी से किसान परेशानी में भटक रहे हैं। निजी विक्रेता किसानों से एक बोरी पर 300 रूपए तक वसूली कर रहे हैं। प्रतापगढ़, हरदोई, कासगंज जैसे अनेक जिलों में किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं। किसान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की मार झेल रहे है। दिन भर लाइन लगने पर भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार