सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Up Election 2022 : चुनाव प्रचार अभियान को लेकर फुर्तीली नजर आ रही है भाजपा....आज बागपत में नजर आएंगे सीएम योगी

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत आएंगे और जिला अस्पताल में पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। बाद में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे।

Shanti Kumari
  • Jan 29 2022 10:00AM

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक होता जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्राचार की प्रक्रिया भी तेज होती जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा कोरोना की महामारी को देखते हुए भारी भीड़ के मात्रा में रैलियां करने से मना करने के बाद पार्टियाँ वर्चुअल रैलियाँ कर रही है। यहीं नहीं डोर टू डोर कैपेंन के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही है। बता दें घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाने में भाजपा फुर्तीली नजर आ रही है। आए दिन चुनाव प्रचार को लेकर सीएम योगी केन्द्रीय गृह मंत्री या अन्य भाजपा नेता कहीं-न-कहीं दौरे पर नजर आ रहे है

आपको बता दें कि शनिवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत आएंगे और जिला अस्पताल में पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। बाद में भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल में कोविड सुविधाओं को लेकर पीकू सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अस्पताल में भी प्रेसवार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री 1.20 बजे उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण में स्थित एक स्थल पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां पर मुख्यमंत्री बड़ौत विधानसभा के पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी व किसान आदि गणमान्य लोगों से वार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रमाला में विधायक सहेन्द्र सिंह के आवास के पास स्थित हेलीपैड पर जाएंगे। यहां से किशनपुर बराल में स्थित डीएवी इंटर कालेज प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां पर मुख्यमंत्री छपरौली विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही गणमान्य लोगों के साथ वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री किशनपुर बराल में पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलेंगे। उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार