सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान

अध्यक्ष सपना सिंह के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान,कहा--कार्यकर्ताओ के लिए मेरा प्रोटोकॉल कोई बाधा उत्पन्न नहीं करता।

दिनेश चन्द्र पाण्डेय जिला संवाददाता गाजीपुर
  • Feb 26 2022 1:16PM
दिनेश चन्द्र पाण्डेय जिला संवाददाता गाजीपुर गाजीपुर।कार्यकर्ताओं के लिए मेरा प्रोटोकॉल कोई मायने नही रखता,उनके लिए मै सदैव सर्व सुलभ और उपस्थित रहता हूँ। यह बात आज जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के आवास पर आई टी,सोशल मीडिया के प्रमुख कार्यकर्ताओं से औपचारिक बात चीत मे केन्द्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर के सांसद डा संजीव बलियान ने कहा उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि, कोई भी कार्यकर्ता बिना मिले कभी वापस न हो और कार्यकर्ताओं के हर संभव,हर उम्मीद मे खरा उतर सकू।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यह वही कार्यकर्ता है जिनके बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ,इनके कौशल,प्रतिभा और बुद्धिमत्ता पुर्ण कार्यों का मूल्यांकन करना सच मे संभव ही नहीं है ।उन्होंने आह्वान किया की पश्चिम से 2014,2017 और 2019 की तरह भाजपा की विजय लहर चल चुकी है बस गाजीपुर के लोगों आपको जीत का अन्तर तय करना है। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल मे जिले का जो विकास समाज के हर वर्ग को सुविधा और सम्मान मिला है वह किसी भी अन्य शासन मे संभव नहीं है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं शोसल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता ने मंत्री का स्वागत किया और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सबके के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक मे सबका परिचय विनीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा,जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,पंकज सिंह चंचल,मनोज सिंह ,आई टी संयोजक आलोक शर्मा,विजय सिंह,अजय राय दारा आदि उपस्थित थे। 9415281270 26-02-2022 12:51

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार