सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गौ हत्या के आरोपियों मोहम्मद आलम, वली अहमद और अब्दुल गनी को बदायूं पुलिस ने कुल्हाड़ी और छुरी के साथ गिरफ्तार किया

ये मामला है बदायूं जिले के थाना सहसवान का जहाँ पर पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

राहुल पाण्डेय
  • Apr 27 2020 7:42PM
अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने कड़े और त्वरित निर्णयों के लिए उत्तर प्रदेश में मिसाल बन चुकी बदायूं पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य किया है.. CAA प्रदर्शनों से ले कर अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिस प्रकार से बदायूं पुलिस बल ने SSP अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्य किया है उसकी सराहना न सिर्फ बदायूं वासी बल्कि आस पास के जनपदों में भी की जा रही है.. अपने कार्यों से नित नये आयाम स्थापित कर रही बदायूं पुलिस ने एक बार फिर से किया है एक सराहनीय कार्य जिसमे गौ मांस के तस्करों को हथियारों के साथ दबोच कर अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वो अपराध से तौबा कर लें..

ये मामला है बदायूं जिले के थाना सहसवान का जहाँ पर पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों से गौवंशीय पशु काटने के उपकरण,02 कुल्हाड़ी,03 अदद छुरी,एक तराजू,एक बट,चार टुकड़े रस्सी व चार खुर इत्यादि बरामद किये गये हैं. बदायूं पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में लाकडाउन के दृष्टिगत अपराध/अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान को उस समय सफलता मिली जब दिनांक 27-04-2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना सहसवान हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसोलिया से सुकर्रा की तरफ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.. 

गिरफ्तार किये गये इन अभियुक्तों के नाम मोहम्मद आलम S/o हव्वी, वली अहमद S/o रजी अहमद व अब्दुल गनी S/o अहमद रजा जो ग्राम बसौलिया थाना सहसवान जनपद बदायूँ के रहने वाले हैं, को गिरफ्तार किया गया. मौके पर गौवंशीय पशु काटने के उपकरण दो कुल्हाडी ,तीन अदद छुरी ,एक तराजू एक बाट , चार टुकडे रस्सी व चार खुर बरामद किये गये । जिसके संबंध में स्थानीय थाना द्वारा मु0अ0सं0 164/2020 धारा 3/5/8 CS ACT व धारा 188/269/270 IPC पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया है.. इस सराहनीय कार्य के लिए बदायूं पुलिस की स्थानीय जनता प्रसंशा कर रही है.. 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार