सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तर प्रदेश चुनाव में २०१७तथा२०१९की तरह ही विपक्ष का सुपड़ा साफ---संजीव बलियान

जमानियां तथा जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में गरजे मुजफ्फरनगर के सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री संजीव बलियान--कहा २०१७तथा२०१९ तरह ही २०२२ में भी विपक्ष का सुपड़ा साफ होगा।

दिनेश चन्द्र पाण्डेय जिला संवाददाता गाजीपुर
  • Feb 23 2022 8:45AM
दिनेश चन्द्र पाण्डेय जिला संवाददाता गाजीपुर गाज़ीपुर समाचार भदौरा/जंगीपुर।भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा के समर्थन मे आज जंगीपुर विधानसभा का त्रिदेव सम्मेलन आर्यन पब्लिक स्कूल पलिया मे समपन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुजफ्फरनगर के सांसद, केन्द्रीय मंत्री संजीव बलियान ने कहा कि 2017,2019 की तरह पश्चिमी उ प्र ने भाजपा का विपक्ष का एक बार फिर सुपड़ा साफ कर दिया है । उन्होंने कहा की पश्चिमी उप्र ने सायकिल को पंचर कर दिया है दोनो टायरों का हवा निकल चुकी है बस और अब धीरे धीरे रबड़ कटेगी।पश्चिम मे एकतरफा भाजपा है।उन्होंने कहा की विधायक माध्यम है मुख्यमंत्री बनाने का कल्पना करिए अगर दुबारा इस प्रदेश मे माफिया राज आ गया तो इस प्रदेश का क्या होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। पहली बार प्रदेश में कानून का राज स्थापित होकर लोगों के जीवन मे खुशहाली और सम्मान सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों में इंडस्ट्रीयो का पतन हो रहा था,अपहरण उद्योग चरम पर था, प्रदेश के नौजवानों को पहली बार ऐसा महसूस हुआ उत्तर प्रदेश में रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से प्रदेश का विकास होगा। इन 5 वर्षों में जो विकास हुआ है वह उससे पहले भी हो सकता था 2014 से 2017 तक का तीन वर्ष बेकार हो गया था। लेकिन प्रदेश की विपक्षी सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू करने मे आनाकानी कर रही थी। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा की भाजपा के जांबाज कार्यकर्ताओं के कौशल का कोई सानी नही है।यह वही कार्यकर्ता हैं जो भाजपा के जीत का मार्ग प्रशस्त कर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनवाएंगे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पुर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा की गाजीपुर के विकास की कहानी भारतीय जनता पार्टी ने रचा है।उन्होंने कहा की 2017, 2019 मे यहाँ के लोगों से कुछ गलती हुई है वह गलती न हो इसे हमे दुहराना नही है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ने कहा की अगर कोई सरकार नही चाहेगी तो कोई भी गुंडई नहीं कर सकता यह योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यों से सिद्ध कर दिया है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,रमेश सिंह पप्पू, ने भी सम्बोधित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता राजेश चौहान और संचालन प्रवीण सिंह ने किया। आभार,धन्यवाद अवधेश राजभर ने जताया। सम्मेलन मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,संकठा मिश्रा,क्षीतिज मोहन सिंह, ओमप्रकाश राय,जितेन्द्र नाथ पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,चतुर्भुज चौबे,मारकंडेय गुप्ता, योगेश सिंह,विवेकानंद पांडेय,मनोज सिंह,रंजू शर्मा,मेठ बिंद,राकेश यादव,राजेश कुशवाहा, प्रमोद राय,अनिल राजभर आदि उपस्थित रहे। 23-02-2022 9415281270 7311161270

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार