सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत कर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने लोगों से की अपील, 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के बाद तिरंगा को ससम्मान घरों में रखे सुरक्षित

पिपरी, सोनभद्र। 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक चलने वाले अमृत महोत्सव में लगातार देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश आजादी के 75 में स्वतंत्रता दिवस को पूरे शानो शौकत से मना रहा हैं केंद्र एवं राज्य सरकार के आवाहन पर पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके दिलों में देशभक्ति का जुनून पैदा करने का छोटा सा प्रयास में सोनभद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी और सम्मानित जनता शामिल है।तिरंगे झंडे को अब रात में भी फहराने की छूट दी गई।

Rajesh Singh Twitter account @RajeshSinghSTV
  • Aug 13 2022 11:13PM
जनपद सोनभद्र में भी लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं, इसी क्रम में वन क्षेत्राधिकारी वीके पांडे एवं डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी कर्मचारी वन रेंजर कार्यालय से आवासीय कालोनियों में होते हुए वापस कार्यालय पहुंचे। पूरे रास्ते भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गुज रहा था। रास्ते में लोगों ने भी जवाब में भारत माता वंदे मातरम के नारे लगाए। जिसका वन क्षेत्राधिकारी पीके पांडे ने तिरंगे झंडे को लहराते हुए अभिवादन किया।



मीडिया से बात करते हुए वन रेंज अधिकारी बीके पांडे ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि पूरा देश आज एक साथ अपने हाथों में तिरंगा लेकर सड़क से होते हुए भवनों तिरंगा फहरा रहा है। सरकार के इस अनूठी पहल से देश के सभी नागरिकों में देशभक्ति की भावनाएं जागृत होंगी और देश एकजुट होकर पूरे विश्व के सामने मजबूती के साथ खड़ा होगा। 



उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सभी लोग बढ़-चढ़कर योगदान दें और 15 अगस्त के बाद तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों में यादगार के रूप में सुरक्षित रखें। आने वाली पीढ़ियां उस तिरंगे की गौरव गाथा को पढ़कर गौरवान्वित महसूस करेंगी। वन रेंज अधिकारी बीके पांडे के साथ धीरेंद्र कुमार मिश्रा डिप्टी रेंजर, शैलेंद्र कुमार विमल वन दरोगा, संजीव कुमार, रामफल, फूलचंद यादव, बिहारी पांडे एवं अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार