सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

राजधानी दिल्ली में जन आशीर्वाद यात्रा को पेट्रोलियम गैस के मंत्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा निकाली गई।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन आर्शीवाद यात्रा को आयोजित किया। जन आशीर्वाद यात्रा को पेट्रोलियम गैस के मंत्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा निकाला गया।

Himanshu Mudgal
  • Aug 17 2021 9:15PM

जनता का आर्शीवाद लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आर्शीवाद यात्रा। यह यात्रा पेट्रोलियम गैस के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा निकाली गई। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से उत्तरी पश्चिमी दिल्ली जिले के सांसद हंसराज हंस भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी से बाहरी दिल्ली के जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला मुजूद रहे। पिछले कई दिनों से संसद में विपक्ष भाजपा सरकार को घेर रहा था इसके चलते आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच अपने किए गए विकास कार्यो को लेकर पहुंचे और उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा। इसी के साथ जनता ने भी हर्ष उल्लास से भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

बाहरी दिल्ली जिले क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला के नेतृत्व में बाहरी दिल्ली जिला में इस पूरी यात्रा को धूमधाम से निकाला गया क्षेत्र की जनता ने जिला अध्यक्ष समेत तमाम भाजपा नेताओं का स्वागत किया। बाहरी दिल्ली जिला क्षेत्र के साथ-साथ उत्तरी पश्चिमी दिल्ली जिला क्षेत्र में भी इस यात्रा को धूमधाम से मनाया गया उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी समेत भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय सांसद हंसराज हंस मौजूद रहे यात्रा में जनता का जन सैलाब देखने को मिला।

भाजपा से उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय और भाजपा नेता शुभेंदु शेखर ने सुदर्शन न्यूज़ को बताया कि संसद में पिछले कई दिनों से विपक्ष के आरोपों के खिलाफ यह यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने देश की राजधानी दिल्ली में निकाली जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार