सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

'स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की मूर्ति का हुआ अनावरण, धर्मांतरित आदिवासियों के सामने जूदेव ने फैलाये घर वापसी के लिए हाथ, चरण धोकर कराई घर वापसी, देश में बढ़ाया हिदुत्व का मान'- साव

अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से हिंदू धर्म विरोधी गतिविधियां बढ़ने लगी है।

Yogesh Mishra
  • Aug 14 2023 9:03PM
 
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने जशपुर प्रवास पर ग्राम गोरिया में धर्मवीर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का अनावरण किया। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए साव जी ने कहा कि स्व. जूदेव जी छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए धर्मवीर हैं। उन्होंने जीवन भर हिन्दू समाज के लिए कार्य किया। आदिवासी क्षेत्रों में लगातार उनका प्रवास होता था। मिशनरी उनसे भयभीत थे। मिशनरियों के द्वारा चलाये जा रहे धर्मांतरण गतिविधियों में लगाम लगाने का कार्य जूदेव जी ने किया। विधर्मियों ने भोले भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने और उनके धर्म परिवर्तन का घिनौना कार्य किया। ऐसे मतांतरित लोगों, उनके परिवारों का घर वापसी करवाने का काम स्व. जूदेव जी ने किया। 
 
 
अरुण साव ने कहा कि स्व. जूदेव राज परिवार से थे, परंतु समाज के प्रति अपना कर्तव्य समझते हुए उन्होंने आदिवासियों से सनातन धर्म में वापसी के लिए अपने हाथ फैलाये। आदिवासियों के चरण धोकर घर वापसी का अभियान चलाया।
 
इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता उनके लिए कहती है "राजा नहीं फ़क़ीर हैं, छत्तीसगढ़ के धर्मवीर हैं" छत्तीसगढ़ के ऐसे धर्मवीर की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए गौरव का विषय है।
 
स्व. जूदेव जी के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, छत्तीसगढ़ में नहीं होने देंगे धर्म परिवर्तन
 
अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से हिंदू धर्म विरोधी गतिविधियां बढ़ने लगी है। कवर्धा की घटना हम सबने देखा है। रायपुर में भी सनातन धर्म का वाहक भगवा झंडे का अपमान इस कांग्रेस सरकार में हुआ। ईसाई मिशनरियों को खुली छूट इस सरकार ने दे दिया है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि अब सरगुजा में, बस्तर में, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में भी खुलेआम मतांतरण का खेल चल रहा है। 
 
साव ने कहा कि गौ सेवकों पर इस सरकार के द्वारा गलत कार्रवाई की जाती है। धर्म सेवकों को भूपेश बघेल गुंडा कहते हैं। हिन्दू संगठनों के द्वारा धर्मान्तरण रोकने पर उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर करवा दी जाती है। धर्मांतरण की आग में आज बस्तर संभाग जल रहा है। मतांतरित लोग मूल आदिवासियों के हक को छिनने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में जब इन मिशनरियों का विरोध किया जाता है। इन सरकारी शुभ चिंतक सक्रिय हो जाते हैं। स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के सपनों को औऱ कार्यों को हम आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। घर वापसी का कार्य सतत जारी रहेगा।
 
कांग्रेस सरकार के बुरे दिन, छत्तीसगढ़ से जाने वाली है कांग्रेस सरकार
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस बात को समझ गयी है। भूपेश बघेल और उनकी झूठी सरकार इस बार लंबे विश्राम के लिए जाने वाली है। सबका साथ सबका विकास इस मूलमंत्र के साथ भाजपा प्रदेश में नई सरकार बनाएगी।
 
 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार