सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सौरव गांगुली युग खत्‍म, रोजर बिन्नी बनेंगे BCCI के नए अध्यक्ष?

रोजर बिन्नी भारत के पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर हैं। भारतीय टीम की सबसे पहली विश्व कप जीत में उन्होंने अहम योदगान दिया था। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में रोजर ने खेलते हुए यादगार प्रदर्शन दिया था। फिलहाल वह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद को संभाल रहे हैं। रोजर बतौर कोच 2000 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जिता चुके हैं।

Raj Mahur
  • Oct 12 2022 2:49PM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए प्रमुख के नाम पर चर्चा जोरों पर है। 18 अक्टूबर को मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्‍हें BCCI अध्‍यक्ष पद पर विस्‍तार से साफ मना कर दिया गया। उनकी जगह पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी नए ‌BCCI प्रेजिडेंट बन सकते हैं। मंगलवार, 11अक्टूबर दिनभर और इससे पहले भी बिन्नी का नाम सुर्खियों में बना रहा. खबर आई कि बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी जगह नए उम्मीदवार का चयन हो चुका है। 

आज की तारीख में BCCI की वैल्‍यू 18 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। यानी BCCI प्रेजिडेंट के रूप में बिन्नी खुद को खजाने के मैनेजर की तरह पाएंगे। उनके ऊपर खजाने का रेवेन्‍यू को और बढ़ाने की जिम्‍मेदारी भी होगी। क्रिकेट की दुनिया में BCCI का दबदबा है। 2021 में BCCI की नेट वर्थ 2.25 बिलियन डॉलर थी।

बता दें कि रोजर बिन्नी भारत के पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर हैं। भारतीय टीम की सबसे पहली विश्व कप जीत में उन्होंने अहम योदगान दिया था। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में रोजर ने खेलते हुए यादगार प्रदर्शन दिया था। फिलहाल वह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद को संभाल रहे हैं। रोजर बतौर कोच 2000 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जिता चुके हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार