सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी पर कुछ राज्यो के सहयोग नहीं करने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चिंता जताई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा, कहा आप इन राज्यों से समन्वय कर समस्या का समाधान करे

Namit Tyagi
  • May 17 2020 8:03AM

जोधपुर के सांसद एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  प्रवासी मजदूरों के मामले में कुछ राज्यो के अपेक्षित सहयोग नहीं करने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मज़दूरों के दूसरे राज्यों से राजस्थान वापसी के लिए और राजस्थान से मज़दूरों को अन्य राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र जाने के लिए वहां की राज्य सरकारों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इस बारे में गजेंद्र शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर इन राज्यों के मुख्यमत्रियों से बात कर समस्या के जल्द निवारण हेतु आग्रह किया है। 
भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि कोविड -19 महामारी  को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से किए गए प्रयासों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों पत्र लिख कर आभार जताया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत को यह  लिखा है। इसमें शेखावत जी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में कोविड -19 महामारी के समय में और इसके रोकथाम को लेकर राज्य में और जोधपुर संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न गैर सरकारी समाजसेवी संगठनों, दानदाताओं के सहयोग से महामारी के पीड़ितो को हर संभव मदद का प्रयास किया है। केन्द्र सरकार ने राजस्थान सहित सभी राज्यों की सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग किया है।
     अभिनंदन एवम आभार 

मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को लिखे पत्र में सहकार का संकेत दिया था। इस पर मंत्री शेखावत ने गहलोत का अभिनन्दन करते हुए आभार जताया और विश्वास दिलाया कि संकट के वर्तमान समय में ही नहीं बल्कि राजस्थान के परिपेक्ष्य में भी मै आपके (गहलोत) सुदीर्घ अनुभव के आधार पर मार्गदर्शन लेने, आपको सुझाव और सहायता देने  में सक्रिय रहूंगा। 

*चुनौती को अवसर में बदलने का प्रयास करेंगे*

शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सहयोग की यह भावना बनी रहेगी। हम मिलकर इस चुनौती को अवसर में बदलने में अवश्य कामयाब होंगे। पत्र में शेखावत ने केंद्र की तरफ़ से हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया और कोरोना को हराने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों के आपसी समन्वय की बात भी रखी।

*मिलकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को साकार करेंगे*

पत्र में मत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को संबल देने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के प्रत्येक पात्र तक यह लाभ पहुंचे और राजस्थान का विकास हो, यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। मेरा पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर इस महामारी पर पूर्ण विजय प्राप्त कर आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को साकार करेंगे।

*समस्या निवारण का किया आग्रह*
पत्र में मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत कराया कि प्रवासी मज़दूरों के दूसरे राज्यों से राजस्थान वापसी के लिए और राजस्थान से मज़दूरों को अन्य राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र जाने के लिए वहां की राज्य सरकारों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इस बाबत केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने  मुख्यमंत्री गहलोत को इन राज्यों के मुख्यमत्रियों से बात कर समस्या के जल्द निवारण हेतु आग्रह किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार