सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु सीतापुर जिले में स्थापित किये गए सेल्फी बोथ का किया गया उद्घाटन।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु सीतापुर जिले में स्थापित किये गए सेल्फी बोथ का किया गया उद्घाटन।

अभिमन्यु
  • Jul 13 2021 6:05PM
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु सीतापुर जिले में स्थापित किये गए सेल्फी बोथ का किया गया उद्घाटन। सीतापुर दिनांक 13 जुलाई 2021 जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों को सहर्ष सूचित किया है कि भारत सरकार व उ0प्र0 शासन की मंशानुरूप 23 जुलाई 2021 से शुरू हो रहे जापान (टोक्यों) में ओलम्पिक 2020 में भाग लेने गये भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आज दिनांक 13.07.2021 को जिला खेल कार्यालय के द्वारा जिला ओलम्पिक संघ सीतापुर के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी बूथों को स्थापित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सेल्फी बूथ का उद्घाटन श्री विशाल भारद्वाज, जिला अधिकारी, महोदय सीतापुर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर प्रशासन से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व/प्रशासन), महोदय श्री विनय कुमार पाठक, नगर मजिस्ट्रेट, श्रीमती पूजा मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) श्री सुरेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी, श्री विष्णुपाल व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री आशीष सिंघानियां, श्री राज शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, सभी मीडिया बंधुगंण व जिला खेल कार्यालय, सीतापुर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, सीतापुर के द्वारा मीडिया बंधुओं को अवगत कराया गया कि सेल्फी बूथ की स्थापना भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए किया गया है एवं उनके द्वारा भारत सरकार के द्वारा जारी किये गये आंफिसियल सांग के बारे में भी बताया गया जिसका लिंक नीचे निम्नवत् वर्णित है, जिला क्रीड़ाधिकारी, सीतापुर श्री नरेश चन्द्र यादव द्वारा समस्त खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों आम नागरिकों प्रशासन के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं समस्त प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्याओं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च शिक्षा के समस्त प्राचार्याे/प्राचायाओं से अनुरोध किया गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सेल्फी बूथ अथवा मेजर ध्यान चन्द स्टेडियम में आकर अपनी-अपनी फोटों खिचवांकर भारतीय दल को चियर अप करें ताकि अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर भारतीय टीम गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रान्ज मेडल जीत सके। साथ ही सभी को अवगत कराया हैं कि कल दिनांक 14.07.2021 को पुलिस लाइन के परिसर में प्रातः 9.30 बजे सेल्फी बूथ का उद्घाटन पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जायेगा। अन्त में जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा सभी आये हुये प्रशासनिक अधिकारियों व सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार