सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

रेखा गुप्ता सरकार का नया कदम, दिल्ली को मिलेगी 11000 बसों की सौगात

रेखा गुप्ता सरकार का नया कदम, सार्वजनिक परिवहन में बड़ा सुधार

Deepika Gupta
  • May 2 2025 12:41PM

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिती में दिल्ली में डी.टी.सी. बेड़े में 400 बसे जोड़ कर जनता के सेवा में समर्पित करने का स्वागत किया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दस साल तक डी.टी.सी. के बस बेड़े में एक भी बस नही जोड़ी नतीजा डी.टी.सी. की सभी बसे अपना कानूनी फिटनेस जीवन पूरा ही नही उससे भी दो साल अधिक हो चुकी हैं और ईमानदारी से कहें तो इनमे लोगों को यात्रा करवाना एक मजबूरी है।

केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में बसों की कमी है पर हम इस कमी को दूर करने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को प्रयासरत हैं।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार