सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Assam Weather: असम में बारिश ने मचाया बवाल, 9 लोगों की मौत, 6 लाख लोग प्रभावित...

देश में कई जगह चिलचिलाती धूप है तो कही बाढ़ जैसे हालात। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, ओडिसा में लोग गर्मी से परेशान है। वही, असम मे भारी बारिश से हाहाकार हो रहा है। केरल के 4 जिलों में मौसम बिभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

Vaishnavi Chauhan
  • May 19 2022 11:28AM

देश में कई जगह चिलचिलाती धूप है तो कही बाढ़ जैसे हालात। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, ओडिसा में लोग गर्मी से परेशान है। वही, असम मे भारी बारिश से हाहाकार हो रहा है। केरल के 4 जिलों में मौसम बिभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

असम में बाढ़ ने इस तरीके से अपना गदर मचाया हुआ है कि कई स्टेशनों की पटरियों पर कीचड़ और पानी भरा देखने को मिला है। भारी मात्रा में बारिश होने के कारण डिटोकचेरा रेलवे रूट पर कई यात्री ट्रेन में फंस गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई और पटरियां हवा में झूलने लगीं। अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, असम में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से घायल हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग सिर्फ नागांव जिले से हैं। जबकि कछार में 1.19 लोग, होजई में 1.07 लाख, दरांग में 60 हजार 562, बिश्वनाथ में 27 हजार 282, उदलगुरी जिले में 19 हजार 755 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी में 46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है।

आपको बता दे कि कर्नाटक में भी भारी बारिश से लोग कई तरह की परिशानियों से जूझ रहे है। बेंगलुरु समेत कई जिलों में भी बारिश ने कहर मचा रखा है। जिस कार काफी लोगों की जान पर बात आ रही है। कर्नाटक मौसम विभाग ने 19 से लेकर 22 मई तक पूरे कर्नाटक में भारी बारिश की असंका जताई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार