सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab Election 2022 : कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर....प्रत्याशियों की पहली सूची आज होगी जारी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि युवाओं को पहले की तुलना में डेढ़ गुना अधिक टिकट दिए जाएंगे। इस सूची में कुछ युवा ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उनको टिकट देने की बड़ी वजह युवा उम्मीदवारों के द्वारा लंबे समय से संगठनात्मक ढांचे में काम करना बताया जा रहा हैं।

Shanti Kumari
  • Jan 14 2022 10:16AM

पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी हैं. उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी होने की संभावना है. इसके साथ ही संभावना यह भी जाहिर की जा रही है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं.

 उत्तर प्रदेश में 125 प्रत्याशियों की सूची जारी होने बाद अब पंजाब में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रही है। पार्टी के कुछ नेताओं के अनुसार अब सिद्धू और चन्नी ने भी जारी होने वाली पहली सूची पर रजामंदी दे दी है। जिसके बाद पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार तक आने की पूरी संभावना है। इस सूची में दिग्गजों के साथ ही अधिकांश युवाओं को प्राथमिकता दी गई है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि युवाओं को पहले की तुलना में डेढ़ गुना अधिक टिकट दिए जाएंगे। इस सूची में कुछ युवा ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उनको टिकट देने की बड़ी वजह युवा उम्मीदवारों के द्वारा लंबे समय से संगठनात्मक ढांचे में काम करना बताया जा रहा हैं। 2017 के चुनाव में युवाओं को छह टिकट दिए गए थे।

इसके अलावा पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन दूसरी सीट से भी उनकी उम्मीदवारी पर आलाकमान ने मुहर लगाई है। दूसरी सीट के रूप में कांग्रेस आदमपुर सीट पर विचार कर रही है। आदमपुर सीट जालंधर जिले में आती है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी इस पर राजी हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार