सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में "रिवायत 5.0" का हुआ शुभारंभ

महोत्सव के पहले दिन संगीत प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर का आयोजन किया गया, जिसके निर्णायक

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Feb 3 2023 7:41PM

इनपुट-ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ

 
राजधानी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय इंटर कॉलेज महोत्सव "रिवायत 5.0" मनाया जा रहा है। इसका आगाज 2 फरवरी 2023 से हुआ है और यह 5 फरवरी तक आयोजित होने वाला है। रिवायत संगीत, कला और संस्कृति का एक जीवंत उत्सव है जो नवाबों के शहर की पेशकश का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
 
इसका आयोजन डॉ. वंदना सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति तहज़ीब द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुभीर भार्गव, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय की नृत्य समिति नटराज ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
 
महोत्सव के पहले दिन संगीत प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर का आयोजन किया गया, जिसके निर्णायक पल्लव जोशी थे। उन्होंने कई गायन प्रतियोगिताएं जैसे "गीत" (अंतराग्नि आईआईटी कानपुर) आदि जीती हैं और गीतों की रचना की है। यह संगीत प्रतियोगिता का पहला चरण था, जिसका दूसरा और अंतिम चरण 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
 
इसके बाद स्लैम पोएट्री का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कविता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला का दर्शन किया। इसके बाद रात में बच्चों ने एक दूसरे के चेहरों पर रंगों से कलाकृति करके अपनी दोस्ती को अनूठे रंगों से प्रस्तुति किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार