सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राजस्थान में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बढ़ी सियासत...बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, 25 को होना है चुनाव

चुनावी प्रदेश राजस्थान से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। राजस्थान में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद प्रदेश में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

Himanshi Rajput
  • Nov 11 2023 4:42PM

चुनावी प्रदेश राजस्थान से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। राजस्थान में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद प्रदेश में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। राजस्थान में 25 नवंबर को  विधानसभा चुनाव होना है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

 बीजेपी, पुलिसकर्मी द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोल रही है। भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार "बेटी बचाओं" में विश्वास करती है जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार बलात्कारी को बचाने में विश्वास करती है।

प्रदेश में दुष्कर्म करने वालों का बढ़ा मनोबल

 बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में रेपिस्टो का मनोबल बढ़ा है। पूनावाला ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार के कई मामलों का हवाला दिया, जिनमें पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

कहां की है ये घटना

 यह घटना राजस्थान के दौसा जिले की है जहां बीते शुक्रवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र चार साल है और वह दलित परिवार से आती है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में 18 से 22 दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती है जिससे महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में राजस्थान पहले स्थान पर है।

पूनावाला ने प्रियंका गांधी को घेरा

 प्रियंका गांधी की  'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे पर पूनावाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं पूछ रही हैं- लड़की हूं बच सकती हूं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार