सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'सर...प्लीज़ आप इस प्रिंसिपल को हटवाइए...वरना कुछ भी बड़ा और गलत हो सकता है'...पुलिस को स्कूली बच्चियों ने लिखा आवेदन...धरा गया St. Xavier’s School का प्रिंसिपल

धरा गया St. Xavier’s School का प्रिंसिपल

Yogesh Mishra
  • Oct 9 2022 12:21AM
 
 
 
 
 
छत्तीसगढ़ के भिलाई के शांति नगर में संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल की 5 छात्राओं ने वहां के प्रिसिंपल के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की है। 
 
 
छात्राओं ने शिकायत की है कि प्रिंसिपल उन्हें अकेले में बुलाते हैं। उन्हें गलत जगह टच करते हैं, किस करते हैं और गंदी बातें करते हैं। सुपेला पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल के आनंद को हिरासत में ले लिया है।
 
 
 
स्कूल में 10वीं, 11वीं और 12वीं पढ़ने वाली 5 छात्राओं ने दुर्ग जिला शिक्षाधिकारी और वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत की है। छात्राओं ने शिकायत में बताया है कि स्कूल के प्रिंसिपल कंबंन आनंद कुमार, पिता - विलियम्स का रवैया लड़कियों के प्रति अच्छा नहीं है। वो लड़कियों के साथ बेड टच करता है। किसी न किसी बहाने छात्राओं को प्रिसिंपल ऑफिस में बुलाते हैं। गंदी बातें करते हैं। कहते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रैंड नहीं है।
 
 
 
 
छात्राओं के मुताबिक प्रिंसिपल कहता है कि आप लोगों को देखना अच्छा लगता है। किस करना अच्छा लगता है। जब लड़कियां इसका विरोध करती हैं, तो वो कहता है वो उनका भाई और पिता जैसा है। ऐसा कहते हुए करीब आता है और गले और अन्य जगहों पर किस करता है। मना करने के बाद भी अश्लील बातें करता है। इसकी शिकायत स्कूल के टीचर्स से करने पर वो लोग धमकी देते हैं। कहते हैं ये बात अपने घर या किसी और को बताया तो उसका अंजाम ठीक नहीं होगा।
 
 
 
लड़कियों का आरोप है कि प्रिंसिपल की हरकत यही नहीं खत्म होती है। वह लड़कियों के टॉयलेट के बाहर खड़ा हो जाता है। दरवाजे से अंदर झांकता है। जब स्कूल की छुट्टी होती है तो उन लड़कियों को अलग-अलग बहाने से रोक लेता है। शाम को अपने घर भी बुलाता है। कुछ लड़कियां इतना दबाव में आ गई कि वो उसके घर भी जा चुकी हैं। एक 10वीं की लड़की को उसने घर बुलाया था। उसके बाद से वो लड़की बिल्कुल चुप और गुमसुम रहने लगी।
 
 
 
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पर इस घटना से क्षेत्र में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार