सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तानी झंडे लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार... दूसरे की तलाश जारी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बीतचीत के दौरान बताया कि इस घटना को अंजाम देने में दो आरोपी शामिल हैं। एक आरोपी को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Akshat Shrotry
  • May 11 2022 12:55PM

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार और गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बीतचीत के दौरान बताया कि इस घटना को अंजाम देने में दो आरोपी शामिल हैं। एक आरोपी को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दूसरे की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब पुलिस मुख्यालय पर हुए हमले पर कहा कि यह चिंता का विषय है। हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था तंत्र को सर्तक रहने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश भर में सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार