सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ईद के दिन रिविलगंज गोदना ईदगाह में पसरा सन्नाटा, लोगों ने अपने अपने घरों में ही अदा की ईद-उल-फित्र की नमाज।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिल्कुल सादगी से मनाई ईद।

MD ASIF KHAN
  • May 14 2021 11:07AM
रिविलगंज: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस बार भी कोरोना काल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बहुत ही सादगी से पर्व ईद मनाई। ईद के दीन रिविलगंज प्रखंड के गोदना ईदगाह में जहाँ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते थे वहीं कोरोना की वजह से गोदना ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा और इस साल भी ईदगाह में ईद की नमाज नहीं हुई। मालूम हो लॉकडाउन को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ईद-उल-फित्र की नमाज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में ही अदा की साथ ही कोरोना मुक्त देश हो इसके लिए खुदा से लोगों दुआएं भी की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नेहाल खान ने कहा कि देश में फैली कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस बार भी बिल्कुल सादगी से ईद मनाई गई है साथ ही सरकार द्वारा लगाए गए पूरे बिहार में सम्पूर्ण लॉकडाउन के नियमों का शख्ती से पालन करते हुए आज हम लोगों ने अपने अपने घरों में ही ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की है और खुदा से ये भी दुआ की है कि इस घातक महामारी का पूरी दुनिया से खात्मा हो। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फित्र की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा की थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार