सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर राष्ट्रध्वज का हुआ अपमान, अशोक चक्र की जगह दिखा चांद-सितारा

, शिवहर और सिवान में ईद मिलादुन्नबी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला तूल पकड़ने के बाद दोनों जिले की पुलिस जाँच में जुट गई है। शिवहर में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सदर एसडीओ ने बताया कि मामले की जाँच चल रही है। इस दौरान एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

Raj Mahur
  • Oct 10 2022 4:34PM
शिवहर में तिरंगे में अशोक चक्र की जगह चांद का फोटो लगाए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। ईद मिलादुन्नबी (पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस) के जुलूस के दौरान रविवार, 9 अक्टूबर, 2022 को सिवान में भी तिरंगे झंडे से अशोक चक्र को हटाकर इसकी जगह दो तलवारों के चिह्न वाला तिरंगा लहराया गया।

इससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश दिख रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रद्रोह और तिरंगे के अपमान का मामला करार दिया है । साथ ही दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवहर और सिवान में ईद मिलादुन्नबी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला तूल पकड़ने के बाद दोनों जिले की पुलिस जाँच में जुट गई है। शिवहर में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सदर एसडीओ ने बताया कि मामले की जाँच चल रही है। इस दौरान एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश भी दिए है। साथ ही रिपोर्ट मांगी है। जांच की जिम्मेदारी एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी और एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय को दी गई है। डीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी पार्टी विशेष का भी झंडा हो सकता है, क्योंकि बिना अशोक चक्र के तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज नहीं हो सकता।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार