सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बोले बिहार के CM नीतीश कुमार- हमारा पूरा प्रयास रहेगा

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि... हमने वादा किया था कि बिहार का मुख्यमंत्री बनते ही पहला फैसला नौकरियां देने का होगा। अभी मैं राज्य का डिप्टी सीएम हूं। बता दें कि इसके पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो कुछ हुआ है उससे गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। वे प्रसन्न हैं।

Geeta
  • Aug 12 2022 12:47PM

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा। 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया। उसका दूसरा चरण भी लाया गया। उसके अलावा भी बहुत काम किया है। हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए.

दरअसल, बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। अब विपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछ रहा है कि राज्य में 10 लाख नौकरी देने वाले वादे का क्या हुआ? तेजस्वी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि हां!

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि... हमने वादा किया था कि बिहार का मुख्यमंत्री बनते ही पहला फैसला नौकरियां देने का होगा। अभी मैं राज्य का डिप्टी सीएम हूं। बता दें कि इसके पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो कुछ हुआ है उससे गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। वे प्रसन्न हैं।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार से परिवर्तन की लहर देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचेगी और भाजपा का रथ रोका जाएगा। पूरे देश में अब भाजपा का अवसान शुरु होगा। बिहार में उनकी सरकार आम लोगों के कल्याण और विकास की योजना पर फोकस करेगी। बेरोजगारों को बड़ी संख्या में नौकरी दी जाएगी और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से काम होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार