सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रवाद पहली प्राथमिकता: श्रावण वर्मा

धौलपुर - भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रवाद पहली प्राथमिकता श्रावण वर्मा

प्रमेन्द्र विधोलिया
  • Apr 6 2022 4:13PM
*अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-हरिहर शर्मा* *भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्रवाद पहली प्राथमिकता - श्रवण वर्मा* धौलपुर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी धौलपुर ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धौलपुर में मनाया गया। सर्व प्रथम सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया गया एवं दूसरों के मकानों पर भी पार्टी का झंडा लगाया और झंडों का वितरण किया गया। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में हनुमान तिराहे से प्रभात फेरी निकाली गई जो धौलपुर के विभिन्न बाजारों से होती हुई स्टेशन रोड पर अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंची। अग्रवाल धर्मशाला में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। मन की बात सुनने के बाद जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के सानिध्य में मन की बात के विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा इनको सामान्य जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघ के समय के संघर्षशील कार्यकर्ता रहे पंडित हरीहर शर्मा का शाल उड़ाकर, प्रतीक चिन्ह व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ में ही जनसंघ के समय के कार्यकर्ता रहे कैलाश सोनी, विशंभर दयाल शर्मा,राजीव रस्तोगी, राम प्रकाश तिवारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पावन पर्व है। हम इसको त्यौहार के रूप में मनाते हैं आज हम जिस पार्टी रुपी वटवृक्ष के नीचे बैठे हुए हैं,इसको हमारे पार्टी के वरिष्ठ जनों ने अपने खून पसीने से सींचा है। गांव गांव पैदल चलकर, भूखें रहकर, इमरजेंसी की कठोर से कठोर प्रताड़ना झेलकर यहां तक पहुंचाया है। हम उन सभी के त्याग, समर्पण और बलिदान को नमन करते हैं। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि व आकर्षण वरिष्ठ नेता पंडित हरीहर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जो संघर्ष की शुरूआत की थी वह अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी से होते हुए आज नरेंद्र मोदी तक पहुंची है इसके पीछे हजारों कार्यकर्ताओं का बलिदान और त्याग, समर्पण छुपा हुआ है। कठोर से कठोर प्रताड़ना झेलकर भी जनसंघ का कार्यकर्ता धीरे धीरे पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में लगा रहा। आज उसी का परिणाम भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हमारे सामन हैं। भावुक होते हुए कहा कि "लाएं हैं हम तूफान से किस्ती निकाल के, मेरे देश के बालकों रखना संभाल के ।" स्थापना दिवस समारोह को धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा कि भाजपा जैसा समर्पित कार्यकर्ता किसी पार्टी में नही, पूर्व विधायक बसेड़ी सुखराम कोली, कैलाश सोनी, राजीव रस्तोगी, राम प्रकाश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाडी रोड स्थित नव निर्मिति जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर झंडा रोहण किया गया कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह घुरैया ने किया इस अबसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विसम्बर दयाल शर्मा, महामंत्री सतेंद्र पराशर, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़ियां, नागवेन्द्र सिंह, कार्यालय मन्त्री नंद किशोर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना,आई टी प्रभारी हरेन्द्र राव, बड़ी प्रभारी प्रशांत परमार, जिला मंत्री विनय परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा उपेंद्र कुशवाह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र घुरैया, पार्षद अनिल धारिया, पार्षद लोकेंद्र सिंह, राम शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष मुश्ताक़ कुरैसी, कोठी मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, जयवीर पोसवाल, विजय त्यागी, कल्पना शर्मा, उमा सिंह, उदयवीर सिंह, ऋतिक वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सग़ीर खान, अमर सिंह लोधा, रनवीर सिंह गुर्जर, यीशु कांत सक्सेना, राहुल बघेला, राहुल जाट, रविन्द्र गर्ग, बनवारी गुर्जर , ब्रजमोहन शर्मा आदि सैकड़ो युबा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमेन्द्र विधोलिया सुदर्शन न्यूज़ धौलपुर राजस्थान

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार