सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए कोदई में खोला गया कार्यालय

सोनभद्र। सरकार के मंशा के अनुरूप महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को समुह सखी बनाकर उनको आर्थिक मदद की जा रही हैं ताकि महिलाएं अपने गांवों में छोटे रोजगार शुरू कर सकें। जनपद सोनभद्र आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के साथ ही दुर्गम पहाड़ों से घिरा हुआ हैं। कुछ क्षेत्रों की महिलाएं तो कई कई महीनों तक बाजार और मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाती हैं। तमाम कठिनाइयों के बीच महिलाएं कड़ी मेहनत कर अपने आजिविका चलाती हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर नगवा प्रमुख आलोक सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अधिकारी अरून जौहरी से बात कर एक कार्यालय ग्राम पंचायत कोदई में खोलने का आग्रह किया।

Rajesh Singh Twitter account @RajeshSinghSTV
  • Aug 17 2022 6:14AM

आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संकुल स्तरीय समिति के कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत चेरुई क्लस्टर के ग्राम पंचायत कोदई में किया। मुख्य अतिथि ने रीबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समूह की महिलाओं ने गीत गायन कर मुख्यअतिथि का स्वागत किया।
 
 प्रमुख आलोक सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका अंतर्गत गठित गरीब परिवार को समूह से जोड़कर स्वरोजगार, स्वालंबन व आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाओं के समस्या को ध्यान में रखते हुए ही स्थानीय स्तर पर कार्यालय खुलवाने की पहल की गई। स्थानीय कार्यालय खुलने से समूह की महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। 
 
सीएलएफ अध्यक्ष आशा देवी द्वारा बताया गया कि कलस्टर स्तर पर कार्यालय होने से समूह की महिलाओं को आसानी से प्रशिक्षण और संचालन से लाभान्वित किया जाएगा। ब्लॉक मिशन प्रबंधक विकास श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सचिव रेनू सिंह कोषाध्यक्ष कालिका देवी सहित समूह से जुड़ी आस-पास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
 
सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार