सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुलायम-अखिलेश के सैफई पहुँचे योगी... कोरोना से निपटने की तैयारियों का लिया जायज़ा

देश दुनिया ने सैफई महोत्सव में प्रदेश की सत्ता का दुरुपयोग होते हुए देखा है, उसी समाजवादी सैफई में लोगों ने आज उत्तर सरकार के अमले का सदुपयोग होते हुए देखा है। जब सीएम योगी कोविड से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लेने सैफई पीजीआई पहुचे।

रजत के मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • May 22 2021 2:40PM

मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई पहुचने वाले पहले गैर समाजवादी मुख्यमंत्री बन गए हैं योगी आदित्यनाथ। योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी में इलाज की व्यवस्था आदि का जायजा लेने शनिवार को इटावा पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11:15 बजे हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार में सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां नए बन रहे 1000 प्रति मिनत लीटर के ऑक्सीजन के प्लांट को देखने गए। इस प्लांट का निर्माण कार्य 18 मई तक पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही प्लांट के निर्माण को जल्द पूरा कराने को कहा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी के कार्य की सराहनी की।

पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे अब खुद भी लगवा रहे हैं। लोग अब वैक्सीन के समर्थन में आ गए हैं। यह सुरक्षाकवच है। निश्चित रूप से वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। यहां से सीएम सैफई के गीजा गांव के लिए रवाना हो गए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार