सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Madhya Pradesh: बस्ती के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका...4 लोगों की मौत

दमोह की अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

Sonam gurung
  • Oct 31 2023 6:45PM

मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि दमोह की अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि दमोह में बस्ती के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में आज मंगलवार दोपहर यानि 31 अक्टूबर को विस्फोट हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों में फैक्ट्री का मालिक और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री मालिक के चीथड़े उड़ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक पटाखे की अवैध फैक्ट्री रिहायशी इलाके के बीच में चलाई जा रही थी। यहां दिवाली के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल 10 लोग काफी गंभीर हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया

इस मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी बस्ती में काफी समय से अवैध फैक्ट्री चल रही थी और इस हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई, जिसमें कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के वक्त फैक्ट्री में 13 से अधिक मजदूर पटाखे बना रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि इसका असर आसपास के घरों में भी देखने को मिला है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह पहला मामला नही है। इससे पहले भी कई सारे मामले सामने आए है। जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाया गया, और ना जाने कितने मासूमों की जान गई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार