सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ : सफाई की शिकायत के लिए भटकना हुई पुरानी बात.. नगर निगम के इस ऐप से करिये नई शुरुआत..

लखनऊ में अब नगर निगम होगा सबकी जेब में, फागिंग से लेकर मलबा तक हटाने में नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने लांच किया "लखनऊ वन ऐप "

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Feb 6 2021 3:59PM

इनपुट - श्वेता सिंह, लखनऊ

लखनऊ वासियों की प्रतिदिन होने वाली साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को निपटाने के लिए नगर निगम ने अब कमर कस ली है। इसके लिए अब विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। राजधानी में उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा सशुल्क सेवाओं का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और मेयर संयुक्ता भाटिया ने बटन से  "लखनऊ वन ऐप "  का उद्घाटन किया जिससे अब लोगों को ऑनलाइन सुविधा मुहैया होगी।

इस ऐप के माध्यम से अब घर पर फॉगिंग कराने से लेकर प्लॉट का मलबा हटाने जैसी समस्याओं के लिए अब लखनऊवासियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि आपसे निर्धारित शुल्क लेकर नगर निगम इन सभी समस्याओं को खुद निपटाएगा। लोगों की सुविधा के लिए लगभग 14 प्रकार की सेवाओं को सशुल्क प्रदान किया जायेगा। सेवाओं हेतु निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से दिया जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन -

सःशुल्क सुविधाओं के अलावा मोबाइल न०- 6389300431 पर कॉल करके सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच लोग अपनी आवश्यकता अनुसार सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

मिलेंगी ये सुविधाएं -

1. मलबा उठाना / साफ़ करना 
2. प्लाट को भरने हेतु मलबा आपूर्ति 
3. जलापूर्ति टैंकर (4000 ली०)
4. जलापूर्ति एस टी पी द्वारा ट्रीटेड वाटर सप्लाई 
5. खाली प्लाट की सफाई 
6. मोबाइल टॉयलेट 
7. पेड़ कटिंग 
8. समारोह आयोजन के पश्चात् सफाई 
9. फॉगिंग निजी कंपाउंड में 
10. सेनिटाईज़ेशन नॉन कोविड 
11. कुड़िया घाट पर वेडिंग सूट 
12. कुड़िया घाट पर फिल्म की शूटिंग 
    

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार