सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत की पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे कंबोडिया के राजा...PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत,गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

इस यात्रा के दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा सिहामोनी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Shruti Goel
  • May 30 2023 1:42PM

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत में अपनी पहली राजनितीक यात्रा पर आए हुए हैं. सिहामोनी की यह यात्रा तीन दिन तक चलेगी. सिहामोनी की इस यात्रा का उदेश्ये भारत और कंबोडिया के बिच कूटनीतिक के संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह है. दोनों देशों के बिच 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे. इस यात्रा के दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा सिहामोनी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. और इस दौरान कंबोडिया के राजा को गोड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया.

कंबोडिया के राजा सोमवार को दिल्ली पहुंच गए थे. और मंगलवार को उनके लिए राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित करा गया. इस दौरान सिहामोनी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और उसके बाद प्रधानमंत्री  सहित कई गणमान्य लोगों से मुलाकात की. वहीं इस मौके पर सिहामोनी को गॉड ऑफ़ ओनर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कंबोडिया के राजा के सम्मान में शाम को राजकीय रात्रि भोज का आयोजन करा है.      

जानकारी के लिए बता दें कि नोरोडोम सिहामोनी सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गए थे. और उस दौरान केंद्रीय विदेश राजयमंत्री रंजन सिंह ने नई दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर सिहामोनी की अगवानी की. बता दें कि भारत की यात्रा पर कंबोडिया के राजा के साथ 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. जिसमें राजमहल के मंत्री , विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि नोरोडोम सिहामोनी का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच सभ्यागत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करेगा. विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि 60 साल से किसी कंबोडिया के राजा की यह पहली भारत यात्रा है.

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार