सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

ठंड से हुई निःशक्त की मौत.. न किसी ने सुध ली, न कोई कांधा देने आया, तो पुलिस के जवानों ने दिया कांधा और किया अंतिम संस्कार

दु:ख की इस घड़ी में निःशक्त अनेश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर जशपुर की बगीचा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की

Yogesh Mishra, State Bureau Chief
  • Jan 10 2023 10:54AM
 
 
 
छत्तीसगढ़ के जशपुर की बगीचा पुलिस ने मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की है।
 
 
 
दो दिन पहले अम्बिकापुर में ठंड से एक निःशक्त की मौत के बाद जब मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कोई तैयार नहीं हुआ, तो जशपुर की बगीचा पुलिस ने संवेदना दिखाते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था की और पुलिस के जवानों ने मृतक के शव को कांधा देते हुए उसका अंतिम संस्कार किया।
 
 
 
 
जशपुर के बगीचा में निष्ठुरता की हद तब पार हो गई जब एक निःशक्त गरीब मृतक को अंतिम संस्कार के लिए कांधा तक नहीं मिला। शनिवार को अम्बिकापुर में रहने वाले अनेश गोस्वामी की कड़ाके की ठंड से मौत हो गई।जिसका शव पंचनामा अम्बिकापुर पुलिस ने किया और इसकी सूचना मृतक के भाई को दी जो बगीचा में रहता है और गरीबी में किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा है। मृतक के भाई ने अम्बिकापुर जाकर सरकारी मदद से मृतक का शव बग़ीचा लाया और आसपास में अंतिम संस्कार के लिए मदद की गुहार लगाने लगा, पर किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। जब यह बात बगीचा एएसआई नीता कुर्रे को मिली, तो उन्होंने थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी और नगर पंचायत के साथ कुछ स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
 
 
 
बगीचा पुलिस ने मृतक को विधिवत कांधा दिया और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था भी की। सुख में हर कोई साथ होता है, पर दु:ख की इस घड़ी में निःशक्त अनेश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर जशपुर की बगीचा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। वहीं सभ्य समाज का ऐसा क्रूर चेहरा भी सामने आया जहां एक गरीब के शव को कांधा देने चार लोग सामने नहीं आ सके।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार