सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

वर्चुअल रैली: भाजयुमो ने झारखण्ड में किया वर्चुअल रैली, शामिल हुए लाखों कार्यकर्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा संपर्क वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया इस रैली को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा रांची के सांसद संजय सेठ और रांची के लोकप्रिय विधायक सीपी सिंह ने संबोधित किया इसका इस रैली का संचालन युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष सुप्रभात ने किया

अरविन्द प्रताप, ब्यूरो हेड
  • Jun 10 2020 8:17PM

रांची: लाक डाउन में भी कैसे अपने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है ये कोई बीजेपी से सीखे, तभी तो भाजयुमो ने भी जन सेवा के साथ साथ अपने युवा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने का वर्चुअल आधार विकसित कर लिया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा संपर्क वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया इस रैली को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा रांची के सांसद संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह ने संबोधित किया इसका इस रैली का संचालन युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष सुप्रभात ने किया. इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने विषय प्रवेश कराया और पूरे प्रदेश में वर्चुअल रैली के माध्यम से आयोजित रैली के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में 10लाखमास्क और 10 लाख सैनिटाइजर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 15 तारीख से इसकी शुरुआत पूरे प्रदेश में मंडल स्तर तक की जाएगी अपने संबोधन में राष्ट्रीय महामंत्री  अभिजात मिश्रा ने कहा  युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन इस विपदा की घड़ी में किया युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने  देश के सभी  जगह पर  अपने भाइयों की मदद के लिए निकल पड़े चाहे भूखे को भोजन कराना हो प्रवासी मजदूर जो पैदल अपने घर की ओर निकल पड़े उसे टेंट के माध्यम से रात्रि विश्राम कराना हो और सभी को गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए बस की व्यवस्था करनी हो  यह सारे कार्य हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक सैनिक की तरह  खड़े होकर  कार्य किए इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा सामान्य रूप से युवाओं के बारे में कहा जाता है कि उनके पास जोश होता है होश नहीं होता, परंतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ यही संतुलन होता है।  इनके पास जोश भी होता है और होश भी।

यूं तो भारत के किसी भी बड़े आंदोलन/बदलाव की बात करें, विशेष रुप से भाजपा के बारे में बात करें तो युवा मोर्चा के बिना भाजपा अधूरी सी लगती है। युवा मोर्चा भाजपा के संगठन की रीढ़ है, इसीलिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज और देश के साथ खड़े दिखते हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। हर कोई अपने सामर्थ्य और योजना से सेवा कार्य कर रहा है। एक दूसरे की मदद कर रहा है। ऐसे में देश भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक मिसाल बना रहे हैं। सेवा को लेकर, सहायता को लेकर या अन्य किसी भी परिस्थिति को लेकर। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है।
झारखंड के परिपेक्ष में बात करें तो लॉक डाउन के समय से ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिस समर्पण भाव से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं, वह कहा नहीं जा सकता। चाहे हाईवे पर पैदल चल रहे हमारे बंधुओं के भोजन की व्यवस्था करनी हो। किसी बीमार के इलाज की व्यवस्था करनी हो या लॉक डाउन के दौरान किसी परिवार को कोई मदद की जरूरत हो। युवा मोर्चा हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहा है। स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्र के लिए जिन युवाओं की कल्पना की थी, वैसे युवा यहां देखने को मिलते हैं। झारखंड के परिपेक्ष में बात करें तो लॉक डाउन के दौरान युवाओं ने स्कूटी पर, बाइक पर जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाया। लोगों को सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराए।
कई ऐसे परिवार थे, जहां सिर्फ बुजुर्ग रहे थे। उन परिवारों में एक पुत्र बनकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता खड़े रहे। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जितनी भी तारीफ करूं कम ही होगा। रांची के लोकप्रिय विधायक सीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा मोदी जी का या 1 साल बहुत ही ऐतिहासिक वर्ष रहा किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कश्मीर से 370 हटे गा परंतु मोदी जी के दिन इच्छाशक्ति ने 370 धारा भी हटाया इस देश में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और  तीन तलाक जैसी कुप्रथा को भी खत्म किया गया मोदी जी पहले देश में स्थापित हुए फिर देश के लोगों के दिल में   बसे और आज विश्व के  पटल पर  स्थापित हुए यह है हमारा नया भारत
 आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह  राकेश चौधरी महामंत्री गुंजन यादव राज श्रीवास्तव सहित रोमित नारायण सिंह भास्कर चौरसिया रोशन सिंह अमिताभ धीरज विनायक  कच्छप सहित रांची जिले केन विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं खिलाड़ी और कला संस्कृति के लोगों ने इसमें भाग लिया
 यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार