सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चमकी बुखार /कालाजार AED/JE बीमारी की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा।

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा वीसी के माध्यम से पूर्वी चंपारण सहित सभी जिलाधिकारी के साथ चमकी बुखार /कालाजार AED/JE बीमारी की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा।

सुबोध कुमार
  • May 26 2021 7:13PM
पूर्वी चंपारण,माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा वीसी के माध्यम से पूर्वी चंपारण सहित सभी जिलाधिकारी के साथ चमकी बुखार /कालाजार AED/JE बीमारी की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति लोगों मे जागरूकता हेतु विशेष प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि लोग इस बीमारी से जागरूक हो।बच्चों मे थोड़ा भी लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं। उन्होंन कहा कि प्रभावित इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ कर लिया जाए.।पीकू वार्ड को सुदृढ़ किया जाए,PHC पर सभी आवश्यक दवाइयों को स्टॉक कर लिया जाए। ग्रामीण चिकित्सकों से लाइजनिंग कर इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर लाने हेतु प्रेरित करें। AES का किट उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाय। ORS घोल को सभी प्रभावित क्षेत्रों में डिसटीब्यूट किया जाए। आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आदि देते हुए लगातार गांव में चौपाल करा कर लोग लोगों को जागरूक किया जाए। प्रभावित इलाकों के प्रत्येक गांव के लिए वाहनों को चिन्हित कर लोगों के मोबाइल में उसका नंबर सेभ करा दिया जाए ताकि बीमारी के स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को पहुंचाया जा सके। डॉक्टरों की उपस्थिति PHC में हो यह सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने अपने जिले की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा अभी तक AES के 2 केस सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर से सटे प्रखंड मे चमकी बुखार के केस मिलते हैं। चकिया में चमकी बुखार के इलाज हेतु पीकू वार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चौपाल के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। बैठक में जिलाधिकारी महोदय के साथ उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। डीपीआरओ मोतिहारी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार