सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अटल जी की जन्मस्थली पहुंचे सीएम योगी, सपा पर जमकर गरजे मुख्यमंत्री

इनकम टैक्स की रेड पड़ती है 200 करोड़ निकल जाते हैं। संस्कृति विद्यालयों का पैसा कब्रिस्तान के निर्माण में लगाया। हमने सरकार आने के बाद संस्कृति उन्नति के लिए कार्य किये।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 25 2021 9:54PM

इनपुट-श्वेता सिंह,लखनऊ

 
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर धाम पहुंचे। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 98वें जन्म दिवस के मौके पर वहां पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि अटल जी ने कहा था छोटे मन से कोई बड़ा नही होता, संकुचित सोच से कोई बड़ा नही होता।बटेश्वर धाम पवित्र है यहां अटल जी के पूर्वज आये थे।
 
आगे उन्होंने कहा कि इस तीर्थ से जुड़कर इसके विकास के लिए परियोजनाओ को देकर यहां विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास हो रहा है।इस बटेश्वर धाम को उन्नत बनाने का लाभ हमे मिला है।जिस व्यक्ति ने भाजपा वटवृक्ष को बनाया उनके लिए हमारा दायित्व बनता है।
 
सपा को लिया आड़े हाथों-
 
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज 5 साल सत्ता मिलती है तो उनकी सत्ता में इतनी सम्पत्ति बढ़ जाती है।इनकम टैक्स की रेड पड़ती है 200 करोड़ निकल जाते हैं। संस्कृति विद्यालयों का पैसा कब्रिस्तान के निर्माण में लगाया। हमने सरकार आने के बाद संस्कृति उन्नति के लिए कार्य किये।
 
बटेश्वर धाम में बनेगा म्यूजियम-
 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री की यादों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि आज अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर हमने लखनऊ में 60 हजार स्मार्टफोन, टैबलेट लखनऊ में बांटे हैं।आज अटल जी के नाम पर लखनऊ में साइंटिफिक सेंटर लखनऊ में बनाया है।लोकभवन के बाहर एक विराट प्रतिमा अटल जी की लगवाई है।लखनऊ में अटल जी के नाम पर सबसे बड़े स्टेडियम इकाना का नाम रखा ।इसके अलावा उन्होंने बटेश्वर धाम में एक म्यूजियम बनवाने का भी आश्वासन दिया।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार