सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अवैध धर्मांतरण करने वालों पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

सीएम ने कहा कि 500 वर्षों में कितने संघर्ष हुए कितने हिंदूओं ने बलिदान दिया लेकिन आज जब देश में भारत की सोच वाली सरकार आई तो अयोध्या में राम लला के

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jan 30 2023 5:02PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter-@shwetamedia207

 
उत्तर प्रदेश के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। जहां उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू गोर, बंजारा व लबाना-नायकडा समाज के महाकुंभ में हिस्सा लिया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी सीएम ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का जिक्र किया। 
 
सीएम ने कहा कि 500 वर्षों में कितने संघर्ष हुए कितने हिंदूओं ने बलिदान दिया लेकिन आज जब देश में भारत की सोच वाली सरकार आई तो अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। हमको अपने सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। भारत मे जन्म लेना दुर्लभ है और उसमे मनुष्य जन्म में लेना दुर्लभ है, हमने विश्व के सबसे प्राचीज धर्म सनातन धर्म मे जन्म लिया ये गौरव की बात होनी चाहिए।
 
आगे उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रान्तरण की कुत्सित मंशा के साथ भारत के अंदर कार्य करना चाहते है,उनकी मंशा कभी नही पूरी हो सकती, क्योंकि ये देश समाज जागृत हो चुका है,उठ खड़ा हुआ है'।आज भारत ब्रिटेन को छोड़कर 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है,बहुत जल्द आने वाले वर्षो में ये,चौथी और तीसरी और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा,इसमे कोई संदेह नही होना चाहिए।
 
G 20 पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत वर्ष में विश्व के 20 बड़े देशों का नेतृत्व G20 के माध्यम से कर रहा है,ये वही G20 देश हैं जो विश्व की महाशक्ति हैं,यही भारत की बढ़ती हुई शक्ति है। मैं अयोध्या से आ रहा हूँ,वहां अब 500 वर्षो का इंतज़ार अब समाप्त हो रहा है,अब भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अंतिम दौर में है,अगले वर्ष रामलला अपने मंदिर में स्थापित हो जाएंगे।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार