सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

टीम-9 को सीएम योगी ने दिए निर्देश, इस सप्ताह कोरोना का है ये हाल

प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस थे, सब फिर नए केस की संख्या में कमी देखी जा रही है। कल की पॉजिटिविटी 0.03% रही। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • May 11 2022 12:56PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1432 एक्टिव केस हैं। इसमें 1374 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए।
 
बता दें उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 85 लाख डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18+ आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 89.86% वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.85% से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 69.80% से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 70% से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं, इन्हें दूसरे डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है। यह स्थिति संतोषजनक है।सीएम योगी ने निर्देश दिया कि बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाए जाने को और तेज किए जाने की जरूरत है।
 
बीते 07 मई को प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस थे, सब फिर नए केस की संख्या में कमी देखी जा रही है। कल की पॉजिटिविटी 0.03% रही। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। 
 
 पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 179 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 56, गाजियाबाद में 37, लखनऊ में 21 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 231 लोग स्वस्थ भी हुए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। इसे लागू कराएं। लोगों को जागरूक करें। टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत है।
 
 सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, परिवहन, नगर विकास आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार की जाए। स्कूली बसों के फिटनेस, यातायात नियमों के पालन आदि के विषय में जन सहभागिता के साथ वृहद अभियान शुरू करने की तैयारी करें।
 
इसके अलावा उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा 108/102 के संचालन की व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है। इसके लिए मंडलों का क्लस्टर तैयार किया जा सकता है। सभी बिंदुओं पर विचार कर अच्छी कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार