सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भारत चंद्र पटल पर...PM मोदी ने दी बधाई, साव बोले-'चंदा मामा, राम राम'

ISRO को बधाई देने लगा तांता

Yogesh Mishra
  • Aug 23 2023 7:34PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है। 
 
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर अरुण साव ने कहा कि हमारा देश ज्ञान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जिस ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने वाले उन्हें हर क्षेत्र में सहयोगी प्राप्त हुए हैं।
 
साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व और इसरो के वैज्ञानिकों की यह मेहनत आज सफल हुई है। यह समस्त देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। यह देश के अमृतकाल में एक बड़ी उपलब्धि है, राष्ट्र के लिए एक नया आगाज है। आज पूरा देश गौरवान्वित है। 
 
साव ने ट्वीट कर लिखा...
भारत चंद्र पटल पर।🇮🇳
चंदा मामा राम-राम।🚩🙏
 
#चंद्रयान_3 ने चन्द्रमा के दक्षिणी पोल पर सफल लैंडिंग कर कीर्तिमान रचा। चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।
 
@isro की पूरी टीम को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
जय हिंद। जय विज्ञान।🇮🇳
 
 
विश्व की नज़र भारत की ओर, विश्व गुरु बनने के पथ पर भारत बढ़ रहा है।
 
साव ने कहा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी ने कहा था भारत अगले बीस वर्षों में दुनिया के समक्ष शक्तिशाली बनकर उभरेगा। समृद्ध पांच राष्ट्रों में भारत की तुलना होगी। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश उस परिकल्पना को साकार कर रहा है। विश्वगुरु बनने की दिशा और कार्य योजना में आगे बढ़ रहा है। 
 
जहां आज तक कोई नहीं पहुंचा उस दक्षिण ध्रुव में भारत का चंद्रयान-3 पहुंचा है। साव ने कहा, पूरी दुनिया की नज़र अब भारत की ओर है। 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार