सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चहनिया बाजार में भाजपा नेत्री ने दिखाई दरियादिली, जीवित्पुत्रिका पर्व पर गरीबों का बनी सहारा

चहनिया बाजार में भाजपा नेत्री ने दिखाई दरियादिली, जीवित्पुत्रिका पर्व पर गरीबों का बनी सहारा

प्रशांत सिंह
  • Sep 29 2021 3:22PM
चहनिया बाजार में भाजपा नेत्री ने दिखाई दरियादिली, जीवित्पुत्रिका पर्व पर गरीबों का बनी सहारा खबर जनपद चंदौली के चहनिया बाजार से है। जहां जीवित्पुत्रिका पर्व पर गरीब मजदूरों के बीच पहुंचकर सेक्टर नंबर चार से भाजपा की निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व समाज सेविका सायरबानो ने उनका कुशल क्षेम जाना। बता दें कि भाजपा की यह नेत्री गरीबों की सेवा को हमेशा तत्पर रहती हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने चहनिया बाजार में गरीब मजलूम उन तबके के बीच पहुंची जो सगड़ी चलाकर अपने जीवन का निर्वहन करते हैं। परिवार का भरन पोषण अपने पसीने की गाढ़ी कमाई से करने में पीछे नहीं हटते। इन मजदूरों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनके सिर पर एक गमझा और एक दिन की मजदूरी सहर्ष भेंट करते हुए कहा कि जाइए आज आराम करिए और अपनों के बीच जिवतोपुत्रिका पर्व का आंनद उठाइए।इस बाबत उन्होंने सुदर्शन न्यूज टीम को बताया कि इस कार्य में उनका कोई निजी हित नहीं छिपा है। गरीब मजदूरों की सेवा के लिए वह सदैव तत्पर रहती हैं। जिनके बारे में कोई नहीं सोचता उनके बारे में उनके हित और पर्व पर उनकी मदद करना मुझे काफी आंदोलित करता है। आज मैंने वहीं किया है और अपने कार्य से खुश हूं। इस दौरान उन्होंने बताया कि बड़ा असहनीय पहलू भी आया जब एक सगड़ी चालक बुखार में तपते हुए परिवार के भरन पोषण के लिए सगड़ी चलाने पर मजबूर दिखा। उसे उचित इलाज हेतु आवश्यक मदद की गई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार