सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: सीएम योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ के साथ नहीं किया न्याय

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो प्रतिभा आजमगढ़ में थी, वो राजनीति की संकीर्ण विचाराधारा के चलते आगे नहीं पहुंच सकी थी।

Geeta
  • Aug 4 2022 4:18PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो प्रतिभा आजमगढ़ में थीवो राजनीति की संकीर्ण विचाराधारा के चलते आगे नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पहचान उत्तर प्रदेश स्तर पर होगी। पूर्व की सरकारों पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि एक समय था कि जब आजमगढ़ के नौजवानों को दूसरे शहरों में होटल तक नहीं मिलता था। लेकिन आज यहां के लोगों ने यह धारणा बदल दी है।

दरअसल, सीएम ने आज आजमगढ़ को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। शहर के आईटीआई कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ के साथ न्याय नहीं किया। कहा कि सात साल पूर्व यहां की क्या स्थिति थी, इसपर अब चर्चा करने की जरूरत नहीं है। अब नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के सुपथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के नौजवान एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का काम किया। आजमगढ़ में भले हमारे सांसद और विधायक न हों लेकिन हमने आजमगढ़ को उपेक्षित नहीं किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना। यहां किसी को प्रधानमंत्री तो किसी को मुख्यमंत्री आवास योजना का फायदा मिला है।

अब तो आप लोगों ने हमें यहां का सांसद भी दे दिया। सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने भोजपुरी माटी में जन्मे कलाकार को सांसद बनाकर भेजा। उन्होंने कहा कि आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा कि हर आप लोग अपने घर में तिरंगा फहराएंगे कि नहीं। जनता ने हां में जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ की हर गली-मोहल्ले से क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। हमें उन्हें याद रखना चाहिए। सीएम योगी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार