सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बिहार के गोपालगंज जिले में देवापुर के पास सारण मुख्य बांध टूटा लोग स्थानीय लोग पलायन को मजबूर

ऊंची जगह पर पलायन कर रहे हैं लोग

Ankit Trivedi
  • Jul 24 2020 8:14PM

बिहार -

गोपालगंज जिले में देवापुर के पास सारण मुख्य बांध टूट गया है। पानी तेजी से एनएच 28 की ओर बह रहा है। इससे सड़क कटने का खतरा है। हादसों को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। देवापुर में 12 साल का बच्चा पानी में बह गया।

उसकी तलाश की जा रही है। मांझागढ़ के पुरैना में भी सारण बांध टूट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गंडक नदी में 3.5 लाख क्यूसेक पानी का बहाव था, जिसके चलते गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में बांध टूटा। गोपालगंज जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाके के लोगों से सुरक्षित जगह जाने की अपील की है। 

पूर्वी चंपारण में लोगों को प्रशासन ऊंचे स्थानों पर पहुंचा रहा है। 2001, 2010 और 2017 में भी सारण बांध टूट गया था। 

नेपाल और उत्तर बिहार में पिछले चार-पांच दिन से हो रही बारिश के चलते गंडक नदी उफान पर है। गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में शुक्रवार को गंडक का बांध तीन जगह टूट गया। बांध टूटने से 1000 से ज्यादा गांवों में पानी भर गया। लोग जान बचाने के लिए ऊंची जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं।

जिले के एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार